Maiya Samman Yojana 1st Kist: आपके बैंक अकाउंट में आई मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 1st Kist: झारखंड सरकार ने हाल ही में महिलाओं के उत्थान और आर्थिक मजबूती के लिए एक जरूरी योजना शुरू की है जिसे मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना कहा जाता है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस लेख में हम इस योजना की सभी जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और पहली किस्त की तिथि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि साल भर में कुल ₹12,000 तक होगी। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास अन्य कोई स्थायी आय का साधन नहीं है। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त की जानकारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में घोषणा की है कि मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की पहली किस्त जल्द ही लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह पहली किस्त रक्षा बंधन से एक दिन पहले यानी 18 अगस्त 2024 को ट्रांसफर कर दी गई है। इस किस्त के तहत प्रत्येक महिला को ₹1000 की राशि दी गई। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

मइयां सम्मान योजना के पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है। ये महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।

  1. महिला का झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  2. योजना का लाभ केवल 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।
  3. योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास हरा, पीला, गुलाबी या नारंगी राशन कार्ड होना चाहिए।
  4. महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए और ना ही वह आयकर दाता होना चाहिए।
  5. आवेदन केवल उन महिलाओं के लिए होगा जो राज्य के विशेष शिविरों में आवेदन करती हैं।

मइयां सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा लगाए गए विशेष शिविरों में जाकर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदन की जांच की जाती है और पात्र महिलाओं के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है।

मइयां सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना के तहत आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मइयां सम्मान योजना का लाभ और स्टेटस कैसे चेक करें?

योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त की राशि उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। लाभार्थी महिलाओं को इस राशि के बारे में SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके अलावा, योजना के तहत आवेदन की प्राप्ति, एक्सेप्ट और किस्त भुगतान की जानकारी भी SMS के माध्यम से मिलेगी।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का बैंक अकाउंट सक्रिय होना अनिवार्य है। यदि आपने योजना के लिए आवेदन किया है और आपकी किस्त अभी तक नहीं आई है, तो आप अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां से योजना के तहत दिए गए ऑप्शन्स के अनुसार अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें।

Leave a Comment